फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रांट को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में सरपंच और पंचायत सचिव पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच और पंचायत सचिव पर मामला दर्ज
विज्ञापन

दो लाख 93 हजार की ग्रांट खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव झंजियां खुर्द के विकास कार्यों के लिए दो लाख 93 हजार की ग्रांट खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने गांव के सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि उपमंडल अफसर पंचायत राज लोक निर्माण डेरा बाबा नानक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव झंजियां खुर्द के सरपंच कश्मीर सिंह और ब्लॉक फतेहगढ़ चूड़ियां के पंचायत सचिव परमिंदरजीत सिंह ने ग्राम पंचायत झंजियां खुर्द के विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट में दो लाख 93 हजार की रकम को खुर्दबुर्द किया है। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने उक्त सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें