डेयरियों पर नकली दूध सप्लाई करने वाला काबू
तरनतारन। थाना हरिके पत्तन पुलिस ने मोगा निवासी राजिंदर सिंह को ग्लूकोज पाउडर, 10 लीटर केमिकल और तैयार किए गए 45 किलो नकली दूध के 2 ड्रमों समेत गिरफ्तार किया है। सहायक कमिश्नर फूड जीएस पन्नू ने बताया कि थाना हरिके पुलिस से सूचना मिली कस्बा हरिके की डेयरियों पर सप्लाई करने लिए नकली दूध तैयार करने लिए कोई जखीरा लेकर आया है। इस पर सेहत विभाग की टीम नेमौके पर पहुंचकर उक्त सामान बरामद किया। सैंपल भरकर लैब भेज दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी राजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नकली दूध की सप्लाई देने वाले को गिरफ्तार करने की भनक कस्बा हरिके की डेयरी वालों को लगी तो वह अपनी दुकानें बंद करके रफूचक्क र हो गए।