फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लस वन की छात्रा ने खाया जहर, मौत, सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला सहित अन्य केंद्र
विज्ञापन


प्लस वन की छात्रा ने खाया जहर, मौत
सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी
पिछले कुछ दिनों से चल रही थी परेशान
स्कूल से घर लौटते वक्त निगला जहर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही प्लस वन की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया, जिससे कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। युवती ने जहर निगलने से पहले परिवार के नाम सुसाइड नोट लिख इस कृत्य के लिए माफी मांगी है। मृतका की पहचान वैशाली निवासी नेहरू नगर पठानकोट के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट लाया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टि में लगता है कि छात्रा ने जहरीली वस्तु निगली लेकिन असल कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। मृतक युवती के पिता राकेश कुमार मामून स्थित मारुति व्हीकलीडस में प्रशासनिक पद पर आसीन है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह किसी बात से परेशान चल रही थी। शुक्रवार को दोपहर छुट्टी होने के बाद वह स्कूल से घर के लिए निकली। जैसे ही वह बर्फानी मंदिर के पास पहुंची तो उसने कोई जहरीली वस्तु खा ली। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन किया। लोगों ने पुलिस की मदद से युवती को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। जैसे ही परिवारजन उसे एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ही वैशाली की मौत हो गई। पता चला है कि छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। थाना डिवीजन नम्बर-2 के प्रभारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतका ने जहर निगलने का मानसिक कारण परेशानी बताया है। उसने सुसाइड नोट में सुसाइड के लिए परिवार से माफी मांगी है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पुलिस का कहना है कि शनिवार को सिविल अस्पताल में युवती का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतका के घर वालों ने पुलिस को परिवार में कोई भी परेशानी होने की बात से इंकार किया है। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल छात्रा के पिता ने मौत का कोई कारण नहीं बताया है। जांच के बाद ही यह बात स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें