कैदी से नशीले कैप्सूल, पाउडर बरामद
गुरदासपुर। अदालत से पेशी भुगत कर केंद्रीय जेल वापस आए एक कैदी से जेल कर्मचारियों ने नशीला पाउडर तथा 50 कैप्सूल बरामद हुए है। जेल अधीक्षक रंधीर सिंह ने बताया कि हवालाती पंकज कुमार उर्फ लक्की पुत्र पवन कुमार निवासी गांव फज्जूपुर बंद को गत दिवस पेशी के लिए अदालत भेजा गया था। आरोपी जब पेशी भुगत कर वापस आया। आरोपी की जेल में जाने से पहले तलाशी ली गई। इस पर उससे 50 नशीले कैप्सूल और नशीले पाउडर की पुड़िया हुईं। थाना सिटी को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया है। थाना प्रभारी शाम लाल ने बताया कि जेल से मिले पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को प्रोडेक्शन वारंट पर लाया जाएगा। पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि अदालत में आरोपी को किसने नशा दिया था।