दर्जी से नशीली दवाएं बरामद
गुरदासपुर। सीआईए स्टाफ ने एक दर्जी से नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद की है। थाना सदर में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलदेव राज शर्मा ने सहायक सब इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह की अगुवाई में टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू करके उसकी तलाशी ली। इस पर उससे 110 नशीले कैप्सूल, 80 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान सुलखन राज उर्फ सुक्खा निवासी गांव हेमराजपुर के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बाइक भी कब्जे में ले ली है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह दर्जी का काम करता है और इसकी आड़ में वह नशा बेचता था।