हादसे में किशोर की मौत
तरनतारन। दाना मंडी कैरों में मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर ढाई बजे एक अज्ञात वाहन चालक नेे एक किशोर को कुचल लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। करनैल सिंह निवासी गांव लौहुका ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रणजीत सिंह (11) गांव लौहुका से अपने लिए बूट खरीदने अड्डा कैरों आया था। वह जब पैदल वापस जाने लगा तो अनाज मंडी कैरों के पास मुख्य सड़क पर किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे रणजीत सिंह की मौत हो गई। चौकी कैरों इंचार्ज एएसआई गुलजार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस पे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।