फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुरानी रंजिश के चलते हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। पुरानी रंजिश में हमला करके घायल करने के मामले में थाना सिटी की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिविल अस्पताल में भर्ती कर्ण दीवान पुत्र हरभजन लाल वासी हरदोछन्नियां रोड प्रेम नगर ने बताया कि वह 9 मई को सब्जी मंडी गुरदासपुर में सब्जी लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। जब वह मिल्क प्लांट के पास पहुंचे तो मोहित, रोहित निवासी संत नगर गुरदासपुर और इनके दो अज्ञात साथियों ने उसे रास्ते में घेरकर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मोहित व रोहित सहित उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें