फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा सवारों ने नाबालिग को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। एक नाबालिग लड़की को हरप्रीत सिंह नामक युवक ने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। लड़की के पिता के बयान पर थाना सदर पट्टी की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़की शाम को 7 बजे घर से सामान लेने के लिए बाजार गई तो रास्ते में हरप्रीत सिंह, तेजप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, निशान सिंह वासी भग्गूपुर व सुखदेव सिंह वासी भैल ढाए वाला ने उसको अगवा कर लिया। बताया जाता है कि उक्त आरोपित इनोवा गाड़ी में सवार होकर आए और धुंध के दौरान उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। बाद में पता चला कि हरप्रीत सिंह नामक युवक उक्त लड़की के साथ विवाह करवाना चाहता था। थाना सदर पट्टी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। एएसआई चरन सिंह ने बताया कि छापामारी करके हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की बरामदगी के लिए छापामारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें