फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की पत्नी से अश्लील हरकते व दुष्कर्म के प्रयास में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे भाई की पत्नी से दुराचार की कोशिश, केस दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ भी क्रास मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने व दुराचार का प्रयास करने पर जेठ के खिलाफ धारीवाल पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पति और उसके जेठ तरलोक सिंह पुत्र सूबा सिंह के बीच जमीन का झगड़ा चल रहा है। 29 जुलाई 2018 को वह अपने घर के प्रांगण में सो रही थी, जबकि उसका पति व बच्चे घर के कमरे में सो रहे थे। रात लगभग 10:45 बजे आरोपी तरलोक सिंह ने पत्नी गुरजीत कौर के कहने पर उसके साथ अश्लील हरकतें की और दुराचार का प्रयास किया। इस मामले की जांच महिला क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अंजू बाला ने की और जांच के बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी की पत्नी गुरजीत कौर के बयान पर क्रास केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें