फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने शराब के ठेके में सेंध लगाकर नकद राशि और शराब की बोतले चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने ठेेके से चुराईं नकदी और शराब की बोतलें
विज्ञापन

बटाला। कस्बा अलीवाल में बुधवार रात को चोरों ने ठेके में सेंध लगाकर वहां से शराब की बोतलें औैर नकदी चुरा ली। इसके अलावा चोरों ने एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर की दीवार भी तोड़ दी, लेकिन वहां चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। कारिंदे लखविंदर सिंह निवासी अठवाल ने बताया कि उसे वीरवार सुबह ठेके के मालिकों का फोन आया कि ठेके पर चोरी हो गई है। तभी उसने चाबी लाकर ठेका खोलकर देखा। जांच करने पर पता चला कि ठेके के गल्ले में पड़ी 8600 रुपये गायब थे। इसके अलावा 4 शराब की बोतलें भी गायब थीं। लखविंदर सिंह ने बताया कि रोजाना की पेमेंट का हिसाब अगले दिन किया जाता है और कई बार पेमेंट गल्ले में ही छोड़ दी जाती है। इस संबंध में सूचना मिलने पर थाना घन्नियां-के-बांगर के प्रभारी मुख्तार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें