फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ में भरती करवाने के नाम पर 7 लाख रूपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात लाख की ठगी में तीन नामजद
विज्ञापन

बटाला / गुरदासपुर। कादियां थाना पुलिस ने सीआरपीएफ में भर्ती कराने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। एएसआई बलकार ने बताया कि शिकायतकर्ता मनजीत कौर वासी कृष्णा नगर कादियां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने औैर अजैब सिंह वासी गांव खारा ने अपने बेटों को सीआरपीएफ में भर्ती करवाने के लिए सुखविंदर सिंह, अजय कुमार और कमलजीत सिंह को 7 लाख रुपये दिए थे। आरोपियों ने पैसे लेने के बाद न तो उनके बेटों को भर्ती करवाया औैर न ही उनके पैसे वापस किये। डीएसपी सिटी की जांच में आरोप सही मिले। इस पर एसएसपी बटाला के आदेशों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें