नशीली गोलियों सहित तीन काबू
तरनतारन। अलग-अलग थानों की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । थाना चोहला साहिब के एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगल सिंह निवासी चोहला साहिब से 12 सौ नशीली गोलियां बरामद की। थाना हरिके के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान सतपाल सिंह निवासी चोहला साहिब को 800 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। थाना वैरोंवाल के सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने टी पॉइंट बिहारीपुर से मनजिंदर सिंह वासी बिहारीपुर को सौ नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।