हेरोइन समेत एक गिरफ्तार
धारीवाल (गुरदासपुर)। थाना धारीवाल की पुलिस ने 75 मिग्रार हेरोइन के साथ एक युवक को काबू किया है। थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि एएसआई जगदीश सिंह ने पुलिस पार्टी सहित कल्याणपुर रोड पर नाका लगाया हुआ था। संदेह होने पर एक युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 75 मिग्रा हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान सलामत निवासी गांव दीनपुर बताई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सलामत को हेरोइन समेत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।