नशीले पदार्थ समेत चार गिरफ्तार
बटाला। बटाला पुलिस ने नशीले पदार्थों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न थानों में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना सिटी के एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया वह वीरवार रात को करीब 9 बजे गश्त पर थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास 170 नशीली गोलियां बरामद की। आरोपी की पहचान साजन वासी जामू मोहल्ला वार्ड नंबर 4 मजीठा के तौर पर हुई है। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। थाना घन्नियां के बांगर पुलिस ने हरि सिंह वासी खेहरा कलां से एक ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं सदर पुलिस बटाला ने आरोपी बलदेव सिंह वासी गांव सरूप कलां से 750 नशीली गोलियां बरामद कीं। इसके अलावा सिटी पुलिस बटाला ने शमशेेेर सिंह वासी रेलवे क्वार्टर जैतींपुर से 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।