एक लाख रुपये लेकर भागा साधू काबू
गुरदासपुर। एक लाख रुपये लेकर फरार हुए साधू को थाना सिटी की पुलिस ने शिकायत के कुछ ही घंटो में काबू कर लिया। एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि डा. विजय महाजन निवासी गुरदासपुर ने थाना सिटी में शनिवार को दी गई शिकायत में बताया था साधू किशन दास निवासी वृंदावन को 3 जनवरी को अपने घर बुलाया था। उसकी पत्नी ज्योति महाजन 4 जनवरी को एक लाख रुपये बेड में रख था। जब वह व पत्नी घरेलू कार्य में व्यस्त हो गये तो साधू ने बेड में रखे एक लाख रुपए निकाल लिये और फरार हो गया। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर साधू की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस ने कुछ ही घंटो में साधू को काबू करके चोरी किए गए एक लाख रुपये बरामद कर लिए।