धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
गुरदासपुर। थाना सिटी की पुलिस ने एक युवक को जर्मन भेजने का झांसा देकर यूक्रेन भेजने के आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि करणजोत सिंह निवासी भंगोल थाना काहनूवान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया आरोपी अमितोज सिंह दशमेश नगर खरड़ मोहाली ने उसे कहा कि उसकी मौसी का लड़का कमलजीत सिंह सिविल लाइन गुरदासपुर विदेश भेजने का काम करता है। इस पर वह अपने चाचा के लड़के लखविंदर सिंह के साथ वहां गया तथा खुद जर्मनी जाने की इच्छा जताई। उनके बीच पैसों संबंधी बातचीत हुई। आरोपी ने उसे जर्मनी भेजने की जगह यूक्रेन भेज कर उसके साथ 6 .87 लाख रुपये धोखाधड़ी की है। इस पर अमितोज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।