ट्रक फाइनांस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज
गुरदासपुर। फाइनांस पर लिए ट्रक को आगे बेचने के बावजूद संबंधित फाइनांस कंपनी को ट्रक पकड़वाने वाले आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला थाना सिटी में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता चंद्र शेखर पुत्र बाबू राम निवासी गीता भवन रोड गुरदासपुर ने पुलिस को बताया कि एक 12 टायर वाला ट्रक हर्षविंदर सिंह ने इंडसिंड बैंक ब्रांच होशियारपुर से फाइनांस करवाकर लिया था। यह ट्रक उसने हर्षविंदर सिंह से 17 लाख 88 हजार रुपये में 2 अप्रैल 2018 को खरीदा। जिसके एवज में उसने 1 लाख 75 हजार रुपये दिए, जबकि बाकी 16 लाख 13 हजार रुपये की 47 किश्तों में प्रत्येक माह 34 हजार 318 रुपये किश्त देने का इकरारनाम कर लिया। वह हर माह फाइनांस कंपनी को किश्त जमा कराता रहा, लेकिन आरोपी ने धोखे से उसका ट्रक कंपनी वालों को पकड़ाकर उसके साथ धोखा किया गया। जांच के बाद आरोपी हर्षविंदर सिंह पुत्र हरकेवल सिंह निवासी मनसूरपुरा सलाला पुलिस स्टेशन भोगपुर जिला जालंधर रूरल के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।