श्मशान घाट से हजारों लीटर कच्ची लाहन बरामद
तरनतारन। विधानसभा हलका पट्टी के गांव शकरी के श्मशानघाट में छापामारी दौरान एक्साइज और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने हजारों लीटर कच्ची लाहन बरामद की है। टीम को सूचना मिली कि श्मशानघाट में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर चल रहा है। एक्साइज विभाग के ईटीओ सुनील गुप्ता ने बताया कि पंजाब में चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। चुनाव आयोग की ओर से सख्त निर्देश दिए गए कि इस बार चुनाव में शराब और कोई भी नशा नहीं चलने दिया जाएगा। इसी के तहत एक्साइज इंस्पेक्टर हरभजन सिंह मंड और पुलिस अधिकारी कश्मीर सिंह पर आधारित टीम का गठन किया गया। टीम ने गांव शकरी के श्मशानघाट में छापामारी करके 20 ड्रम (जिसमें हजारों लीटर कच्ची लाहन) थी बरामद करके मौके पर उसे नष्ट किया। ईटीओ गुप्ता ने बताया कि यह शराब किसकी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।