ढाई किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार
पठानकोट। थाना सुजानपुर पुलिस ने 2.5 किलो चूरा पोस्त के साथ गुरदासपुर के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई सतिंद्र पाल सिंह ने बताया कि गुरदासपुर के मोहल्ला शंकर नगर निवासी आरोपी मनजीत सिंह को जीटी रोड माधोपुर में रावी दरिया के पास शक के आधार पर रोका गया। तलाश में उसके पास से 2.5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।