20 नशीले कैप्सूलों समेत आरोपी गिरफ्तार
गुरदासपुर। बहरामपुर पुलिस ने एक आरोपी को 20 नशीले कैप्सूलों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन बहरामपुर में तैनात एएसआई कंवलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए गश्त पर थी। गांव काजीचक्क के पास आरोपी जसपाल निवासी काजीचक्क को 20 नशीले कैप्सूलों समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।