नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी काबू
बटाला। दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को बटाला की सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि 16 साल की नाबालिग दसवीं कक्षा की छात्रा है। कभी-कभी वह शहर के नजदीकी गांव ननिहाल जाती थी। आरोपी हरजीत सिंह उर्फ मिंटू पीड़िता के ननिहाल हैं। वह आरोपी मिंटू को जानती थी। बीती 18 मई को आरोपी हरजीत उर्फ मिंटू ने लड़की को बहला-फुसला कर बाइक पर बिठा लिया और सूनसान जगह पर दुष्कर्म किया। पीड़िता लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने 24 मई को थाना सिटी को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मिंटू के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।