फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की नीयत से लूटेरों ने किरच से हमला करके एक व्यक्ति की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की नीयत से किरच से हमला कर युवक की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
नजदीकी गांव शंकरपुरा के पास अज्ञात लुटेरों से हाथापाई के दौरान उन्होंने किरच से हमलाकर करके एक व्यक्ति को गंभीर घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। मृतक आरएमपी डॉक्टर बताया जा रहा है जो रात को अपना क्लीनिक बंद करके अपने घर लौट रहा था। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनाें को सौंप दिया गया है। शनिवार को बटाला की सदर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की दी है।
विज्ञापन

मृतक बलविंदर सिंह (50) वासी शंकरपुरा के भाई रणधीर सिंह ने बताया कि उसके भाई बलविंदर सिंह का क्लीनिक गांव रिखिया में था। हर रोज की तरह वह रात को अपनी दुकान बंद करके साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के बाहर कुछ लोगों ने लूट की नीयत से हमला करके उसके भाई को गंभीर घायल कर दिया। गंभीर हालत में जब उसे बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उसके भाई बलविंदर सिंह की पेंट की जेब में न तो पर्स था और न ही उसका मोबाइल। एसएचओ सदर बटाला कुलविंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला लूटपाट का लगता है। फिलहाल पुलिस ने मृतक बलविंदर सिंह के भतीजे के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें