फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरोइन सहित महिला काबू ,उसका लड़का फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन सहित मां गिरफ्तार, बेटा फरार
विज्ञापन

तरनतारन। थाना सदर की पुलिस ने एक महिला को हेरोइन सहित पकड़ा है। उसका लड़का फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर बेटे की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि एएसआई नरेश कुमार ने पुल नहर भुल्लर के नजदीक गश्त कर रहे थे। पुलिस पार्टी को देखकर एक बाइक सवार घबरा गया और बाइक मोड़कर वापस जाने लगा। इस दौरान बाइक सवार की जेब से एक देसी पिस्तौल और छह कारतूस गिर गए। पुलिस बाइक पर पीछे बैठी महिला को दबोच लिया और बाइक सवार भाग निकला। महिला से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान रेखा शर्मा पत्नी कुलदीप शर्मा वासी मल्लीया खुर्द के रूप में हुई है। भगाने में सफल रहे व्यक्ति की पहचान उसके लड़के सूरज शर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें