विदेश भेजने के नाम पर 6.71 लाख ठगे
तरनतारन। थाना सिटी की पुलिस ने एक नौजवान को विदेश भेजने के नाम पर उसके पिता से ठगी करने के आरोप में दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में दिलबाग सिंह निवासी गांव जौहल राजू सिंह ने बताया कि रोशन लाल ौर उसकी पत्नी सिमरन उर्फ मेनका निवासी गाला ने उसके लड़के दविंदर सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए उससे 6 लाख 71 हजार रुपये लेकर नकली जॉब आफर लैटर, कंपनी एग्रीमेंट वर्क वीजा व हवाई टिकटें तैयार करवाकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने न तो उनके पैसे वापिस किए व न ही उसके लड़के को विदेश भेजा है। एएसआई किरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।