फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने बाथरूम में परने के साथ आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैदी ने बाथरूम में परने के साथ आत्महत्या की
विज्ञापन

गुरदासपुर। केंद्रीय जेल में दुराचार मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने बाथरूम में अपने परने के साथ लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार स्थानीय केंद्रीय जेल में बंद कैदी ओंकार सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव शेखूपुर पुलिस स्टेशन सदर के खिलाफ 29 मई 2018 को दुराचार का मामला दर्ज किया गया था। वह तब से ही केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बंद था। शुक्रवार को शाम लगभग 4 बजे कैदी ओंकार सिंह नहाने के लिए बाथरूम में गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद जेल अधिकारियों ने बाथरूम में जाकर देखा तो ओंकार सिंह अपने परने के साथ ग्रिल से लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। जेल अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें