फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोलियों सहित कंडक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली गोलियों सहित कंडक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

तरनतारन। थाना हरिके की पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित एक प्राइवेट बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपीडी तिलक राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर से रामपुरा फूल जाने वाली दशमेश ट्रांसपोर्ट की बस में नशीले पदार्थों की तस्करी होती है। थाना हरिके के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने जब दशमेश बस सर्विस की बस की तलाशी ली तो कंडक्टर रेशम सिंह वासी माधोके से 8500 नशीली गोलियां बरामद हुई। एसपी डी तिलक राज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें