तरनतारन में इलेक्ट्रिक दुकान से लाखों की चोरी
तरनतारन। बोहड़ी चौक के समीप सिंह इलेक्ट्रिकल्स नाम की बिजली की दुकान को चोरों ने शनिवार की सुबह 4:00 बजे निशाना बनाते हुए चार लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच रही है। दुकान के मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से बिजली के उपकरण बेचने की दुकान कर रहे हैं। दुकान थाना सिटी से कुछ दूरी पर ही है। शनिवार की सुबह 4 बजे चोरों ने दुकान से 4 लाख से अधिक के बिजली के उपकरण चुराए गए हैं। शहर के व्यस्ततम बाजार में हुई इस चोरी से दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। एसएचओ चंद्र भूषण का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।