दुबई भेजने का झांसा देकर 53 हजार ठगे
ट्रेवल एजेंट ने न तो वीजा लगवाया और न ही पासपोर्ट वापस किया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। दुबई में टूरिस्ट वीजा लगवाने का झांसा देकर युवक से 53 हजार रुपये ठगने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैै।
एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत सिंह निवासी गांव भागोवाल ने बताया कि उसका मेल संदीप सिंह वासी गांव रियाड़ से हुआ। संदीप ने उसे कहा कि वह उसे दुबई भेजने के लिये 53 हजार रुपये दे तो वह वहां का टूरिस्ट वीजा लगवा देगा। संदीप की बातों में आकर उसने ट्रेवल एजेंट संदीप को 53 हजार रुपये दे दिए। इसके साथ ही अपना पासपोर्ट भी दे दिया। इसके बाद संदीप ने न तो उसका वीजा लगाया और न ही उसका पासपोर्ट वापस किया।
एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह के आरोपों की जांच एंटी फ्रॉड स्टाफ और डीएसपी सिटी ने की तो आरोप ठीक पाए जाने के बाद एसएसपी बटाला के आदेश पर आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है।