फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लोगों से कैनेडा भेजने के नाम पर साढ़े 93 लाख रूपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर 6 लोगों से साढ़े 93 लाख की ठगी
विज्ञापन

एसएसपी के आदेशों पर आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
कनाडा भेजने औैर कनाडा में वर्क परमिट लगवाने के नाम पर ट्रेवल एजेंट द्वारा साढ़े 93 लाख की ठगी के आरोप में सिविल लाइन बटाला पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन बटाला के एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि गांव झाडियांवाल के रहने वाले बलविंदर सिंह पुत्र तीर्थ सिंह ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी, जिसमें बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके अलावा नरिंदर सिंह वासी सिनेमा रोड बटाला, हरमनप्रीत सिंह वासी गादडियां, बलजीत सिंह वासी ममरांवां, मनजिंदर सिंह और मनप्रीत सिंह वासी गांव तुंग समेत छह लोगों ने चंडीगढ़ के ट्रेवल एजेंट गुरप्रीत सिंह को कनाडा भेजने के अलावा वर्क परमिट लगवाने के लिए 93 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। सभी से पैसे लेने के बाद एजेंट ने न तो कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस किए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ट्रेवल एजेंट ने ऐसा करके उनके साथ धोखाधड़ी की। एएसआई सुखजिंदर सिंह ने आगे बताया कि शिकायत की जांच पड़ताल डीएसपी सिटी बटाला सुच्चा सिंह बल और एसपी आपरेशन बटाला ने की तो आरोप ठीक पाये गये। आरोपों के सिद्ध होने केे बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें