फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने 700 ग्राम चरस समेत तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने 700 ग्राम चरस समेत तीन दबोचे
विज्ञापन

पठानकोट।
जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की ओर से तीन लोगाें को 700 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया है।
इंचार्ज भारत भूषण ने बताया कि एएसआई हरजिंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी की ओर से माधोपुर में बेहड़ियां को जाने वाले मार्ग पर वाहनों की चेकिंग करने के लिए नाकाबंदी की गई थी। तभी बेहड़ियां की तरफ से आ रहे तीन लोगों ने पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास किया। संदेह होने पर जब उन्होंने रोककर तलाशी ली तो पुलिस को उनसे 700 ग्राम चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान देस राज निवासी कच्चा खुह बैजनाथ (हिप्र), ईशाद अहमद शेख उर्फ बिल्ला निवासी गांव गुलमुल जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर) और सचिन कुमार निवासी गांव गुड़ाकलां थाना सदर पठानकोट के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से 400 ग्राम, 150 ग्राम और 150 ग्राम चरस बरामद की गई है। उनके खिलाफ पुलिस पार्टी की ओर से मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

फोटो -3- पठानकोट में पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस पार्टी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें