मैदान में खेल रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के सैली रोड के पास एक ट्रक ने दस वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। परिजन उसे अस्पताल तो ले गए, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। ट्रक चालक मौके से फरार है। बच्चे के पिता के बयान पर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के मुताबिक अतुल (10) सैली रोड के पास खुले मैदान में खेल रहा था। इस दौरान तीव्र गति से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। थाना डिवीजन नं 2 के एएसआई हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि यह मामला अतुल के पिता सुरेश कुमार के बयान के आधार पर दर्ज हुआ है। एसआई हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।