हादसे में बाइक सवार की मौत
बटाला। गांव मिशरपुरा के एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात को सड़क पर खड़ी ट्रैैक्टर ट्राली में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस थाना रंगड नंगल में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुुरू कर दी है। थाना रंगड नंगल के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह (35) बुधवार देर शाम को अपनी बाइक पर मेहता से बटाला जा रहा था। वह जब गांव मिशरपुरा के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे में हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एएसआई सुरजीत सिंह न बताया कि पुलिस ने यह मामला हरप्रीत सिंह के जीजा मलकीत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार है।