फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 के जाली नोटों समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
500 के जाली नोटों समेत इंजीनियर काबू
विज्ञापन

पठानकोट। सिटी पुलिस ने एक युवक को नकली करेंसी समेत गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पेशे से सिविल इंजीनियर है। पिछले छह महीने से वह यह काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी से पांच सौ के नकली नोटों की 9500 रुपये व नोट छापने वाली मशीन बरामद की है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय पुत्र गिरधारी लाल निवासी चिवाड़ी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने थाना प्रभारी इकबाल सिंह की अगुवाई में गाड़ी अहाता चौक में नाका लगाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी सुखजिन्द्र सिंह व थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि गाड़ी अहाता चौक में पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली करेंसी बाजार में सप्लाई करता है। इसके चलते पुलिस पार्टी पूरी तरह चौकस हो गई और वाहनों की चैेकिंग गहनता से करनी शुरू कर दी। नाके के दौरान पुलिस को उक्त व्यक्ति पर संदेह हुआ और उसे रुकने का इशारा किया। जब पुलिस ने उक्त आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से साढ़े नौ हजार रुपये की पांच-पांच सौ नकली नोट और नोट छापने वाली मशीन भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें