हेरोइन के साथ एक काबू, साथी फरार
पठानकोट। थाना तारागढ़ पुलिस ने स्थानीय निवासी को 400 एमजी हेराइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसका हिमाचल निवासी साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुराना तारागढ़ निवासी कुलदीप सिंह उर्फ दीपा के रूप में हुई है। फरार आरोपी सेठा हिमाचल के गांव छन्नी का रहने वाला है। एसआई सोहेल चंद और एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव के मामनू चौक में नाका लगाया था। वहां से गुजर रहा कुलदीप पुलिस को देख वापस भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उससे हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में कुलदीप ने कबूल किया कि हेरोइन उसने हिमाचल के गांव छन्नी निवासी सेठा से खरीदी थी। पुलिस ने गांव छन्नी में सेठा को पकड़ने के लिए दबिश दी। आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।