फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाई ने तेजधार हथियारों से ससुर व साले को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दामाद ने ससुर और साले पर किया हमला, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना सदर के अधीन आते गांव सिंघोवाल में एक दामाद ने अपने साले और ससुर पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती घायल संदीप सिंह और उसके पिता शिंगार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अमनदीप कौर की शादी सिंघोवाल निवासी सुखबीर सिंह के साथ हुई थी। कुछ दिनों से उनका दामाद बेटी अमनदीप कौर को घरेलू बातों को लेकर मारपीट करता था। इसी बात की शिकायत अमनदीप कौर ने अपने पिता शिंगारा सिंह से की। बुधवार को जब संदीप सिंह और उसका पिता शिंगारा सिंह अमनदीप कौर को लेने गांव शाहपुर गए तो आरोपी ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया है। मामले की थाना सदर की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें