सड़क किनारे झाड़ियों में 25 पेटी चंडीगढ़ की शराब फेंककर भागे
सरपंच ने मामले की पुलिस को दी जानकारी, मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। बीती रात खानपुर से सुजानपुर रोडपर चक्क माधो सिंह में पड़ते गांव (चुंबर) में सड़क के किनारे झाड़ियों में 25 पेटियां अवैध शराबमिली। गांव चक्कमाधोसिंह के पूर्व सरपंच रजिंद्र सिंह राजू ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे चक्कमाधोसिंह के गांव चुंबर में कुछ व्यक्ति सड़क केकिनारे एक सफेदरंग की गाड़ीरोक कर झाड़ियों में कुछ फेंक रहे थे, जिसे गांव के एक व्यक्ति ने देखा तो वह उस गाड़ी की ओर गया, गाड़ी के नजदीक आते उस व्यक्ति को देख आरोपी वहां से भाग निकले। जब उक्त व्यक्ति ने झाड़ियों के नजदीक जाकर देख तो वहां शराब की 25 पेटियां पड़ी थीं, जिस पर उक्त व्यक्ति ने तुरंत गांव के कुछ गणमान्य लोगों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने मौके पर पहुंच शाहपुरकंडी पुलिस को इसकी सूचना दी। रात 11 बजे थाना प्रभारी दलविंद्र शर्मा अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके परपहुंचे व झाड़ियों में पड़ी अवैध शराब को कब्जे मे लिया। थाना प्रभारी दलविंद्र शर्मा ने बताया कि गांव वासियों के मुताबिक एक सफेद रंग की बुलैरो गाड़ी में कुछ व्यक्तियों ने रात के अंधेरे में 25 पेटी नैना, 3 एक्स रम (चंडीगढ़) को झाड़ियों मे फेंका गया था। उनकी ओर से अवैध शराब को अपने कब्जे में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।