केंद्रीय जेल से मिला मोबाइल
गुरदासपुर। केंद्रीय जेल गुरदासपुर में गत दिवस एक और मोबाइल मिला। जिसके बाद 2 मई से लेकर अब तक जेल से बरामद मोबाइलों की संख्या 18 हो गई है। इस संबंध में सिटी पुलिस गुरदासपुर ने जेल सुपरिंटेंडेंट के पत्र के अनुसार केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को शाम जेल कर्मचारियों की ओर से जेल की बैरक नंबर-2 की तालाशी ली जा रही थी। इस दौरान वहां वाटर कूलर के थर्मोकोल में छुपा कर रखा एक मोबाइल बैटरी सहित मिला। मोबाइल में सिम नहीं था। इस संबंध में जेल सुपरिंटेंडेंट करणजीत सिंह ने सिटी पुलिस को पत्र लिख कर केस दर्ज करने को कहा गया।