फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटेरों की ओर से पर्स छीनने का असफल प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से पर्स छीनने की नाकाम कोशिश
विज्ञापन

दीनानगर (गुरदासपुर)। शहर में लुटेरों ने एक महिला से पर्स छीनने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
जगदीश सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी अवांखा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से पठानकोट से आ रहे थे। जब वह घरोटा मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी पत्नी का पर्स छीनने की कोशिश की। तीनों ने अपना मुंह ढका हुआ था। इस पर उन्होंने बाइक तेज कर दी। शोर मचाने पर जीटी रोड पर से गुजरने वाले लोगों ने जब उनको पकड़ने की कोशिश की तो उक्त युवक बाइक वहीं फेंककर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। उन्होंने बताया कि इस संबंधी दीनानगर थाने में सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें