चोरी के सोने समेत तीन गिरफ्तार
गुरदासपुर। थाना सिटी पुलिस ने दुकान से सोना चोरी करने वाले एक युवक को काबू किया है। उसकी निशानदेही के बाद पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि 12 मार्च को गुरदासपुर निवासी अश्वनी कुमार ने थाना सिटी पुलिस को अपने ब्यान दर्ज करवाए थे। उसने बताया था कि उसकी दुकान पर काम करने वाला पवन कुमार निवासी आटकपुर (यूपी) हाल प्रेम नगर हरदोछन्नी रोड ने दुकान से 39 ग्राम सोना चोरी कर ले गया था। उसको गिरफ्तार कर गंभीरता से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सोना उसने और उसके साथी नतेश कुमार निवासी यूपी हाल प्रेम नगर हरदोछन्नी रोड ने गंगा राम निवासी बटाला को बेचने और तोलने के लिए दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसके साथियों को भी काबू कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
14जीडीआर3-पकड़े गये नौजवानों के साथ पुलिस पार्टी ।