फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर आढ़ती से स्कूटी व मोबाईल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर आढ़ती से स्कूटी व मोबाईल छीना
विज्ञापन

शहर के सैली रोड पर दिनदिहाड़े हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सैली रोड पठानकोट पर मंगलवार को पिस्तौल की नोंक पर एक आढ़ती से तीन अज्ञात युवकों की ओर से एक्टिवा तथा मोबाइल फोन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित आढ़ती राजेश महाजन की ओर से इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजेश महाजन सब्जी मंडी पठानकोट में बतौर आढ़त का काम करता है। प्रतिदिन की भांति आज सुबह भी वह घर से जैसे ही अपनी एक्टिवा से बाहर निकल कर सब्जी मंडी जाने लगे तो घर से कुछ दूरी पर ही गली में ही तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। एक युवक ने जेब से रिवाल्वर निकाली तथा उनकी कनपटी पर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले की वह कुछ समझ पाता,इनं युवकों ने उनकी एक्टिवा तथा मोबाइल छीना तथा वहां से फरार हो गए। बाद में राजेश महाजन ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नम्बर-2 पुलिस को दी। पता चला है कि तीनों युवक दो मोटर साइकिल पर सवार होकर आए थे। लूट करने के बाद उक्त तीनों युवक सैली रोड से शहर की ओर भाग निकले।
उधर, थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें