फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश हमलावरों ने आरएमपी डॉक्टर पर तेज तरार हथियारो ंसे हमला कर गंभीर घायल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोशों ने डॉक्टर को घायल किया
विज्ञापन

बटाला। दकोहा रोड पर कार और मोटरसाइकिल सवार नकाबपोशों ने तेज तरार हथियारों से आरएमपी डॉक्टर को घायल कर दिया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना घुमाण पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर जसपाल सिंह निवासी गांव चरावां ने बताया कि उनका क्लीनिक दकोहा रोड पर है। शनिवार की रात करीब 9 बजे क्लीनिक बंद किया था कि तभी एक इनोवा और कई मोटरसाइकिलों पर करीब 8-9 नकाबपोश अज्ञात युवक आ गए। सभी ने तेजधार हथियार किरपानें, दातर से हमला कर दिया।। हमले के वक्त आसपास की दुकानों भी खुली थी। हमलावरों के पास हथियार होने के कारण कोई उसके पास नहीं आ सका। जसपाल सिंह ने बताया कि उसकी कोई रंजिश नहीं है। इस संबंध में थाना घुमान पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें