घर की छत पर रखे गुटका साहिब के अंग फटे मिले
सूचना मिलते ही एसजीपीसी, सत्कार कमेटी के सदस्य और पुलिस अधिकारी पहुंचे
परिवार ने सिख संगठनों की ओर से गुरु मर्यादा के अनुसार लगाई सेवा पर दी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित एक मोहल्ला में में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। किसी ने एक घर की छत पर गुटका साहिब के फटे हुये अंग देखे तो उसने तुरंत गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों और शिरोमणि प्रबंधक कमेटी को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वहां सत्कार कमेटी के सदस्य और बटाला पुलिस के एसपी(डी) कुलवंत सिंह डीएसपी सिटी बीके सिंगला,थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरचरण सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे। एसजीपीसी के प्रचारक ज्ञानी गुरमुख सिंह ने बताया कि उन्हें गुरुद्वारा कंध साहिब के मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह मांटू ने उन्हें मसले की जांच के लिये भेजा है।
ज्ञानी गुरमुख सिंह ने बताया कि आरोपी घरवालों का कहना है कि गुटका साहिब गीला हो गया था और उन्होंने छत पर सुखाने के लिये रखा था। इसके बाद तेज हवा के कारण गुटका साहिब के अंग फट गये और वह इधर- उघर उड़ गए। उन्होंने ने जानबूझ कर गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी नही की है। ज्ञानी गुरमुख सिंह ने आगे बताया कि आरोपी घर वालों को गुरुद्वारा साहिब में बुलाया गया और गुटका साहिब को उन्होंने संभाल लिया है।
इसके अलावा परिवार ने समूह संगत के सामने माफी मांगी हैं और परिवार ने संगत में सुनाई गई गुरु मर्यादा के अनुसार लगाई गई सेवा को स्वीकार कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ थाना सिविल लाइन के प्रभारी गुरचरण सिंह ने बतायादोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नही की है। इस मौके पर सत्कार कमेटी से ज्ञानी निशान सिंह भी पहुंचे थे।