चोरी के पांच बाइक समेत एक गिरफ्तार
गुरदासपुर। थाना धारीवाल की पुलिस ने चोरी के पांच बाइक समेत एक व्यक्ति को काबू किया है।
प्रभारी हरित शर्मा ने बताया कि एएसआई मंजीत सिंह, गुरमुख सिंह ने पुलिस बल के नजदीक राजबाह पुल पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्होंने बाइक चालक को रोककर उससे बिना नंबर के बाइक के कागज दिखाने को कहा तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम बरिंदर सिंह निवासी बदी-उल-जमा बताते हुए बताया कि उसने वह मोटरसाइकिल चोरी किया है। उसे बेचने के लिए जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल के आधार पर मौके पर जब कर तलाशी ली तो वहां चार अन्य चोरी के बाइक बरामद हुए। उक्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।