बाइक सवार लुटेरों ने महिला को लूटा
अमृतसर। जीत एवेन्यू थानांतर्गत पड़ते इलाके में बाइक सवार लुटेरे महिला से सोने के गहने, सात हजार रुपये और सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ जतिंदर सिंह ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शाजिया खान ने रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस को बताया कि वह रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक के पास किसी काम से गई थी। उन्होंने अपना पर्स कंधे पर टांग रखा था। बाइक सवार दो लुटेरों ने उनका पर्स झपट लिया।