अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
गुरदासपुर। बाईपास बरियार के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक नौजवान अजय कुमार ओहरी के पिता संदीप कुमार ओहरी पुत्र जगदत्त ओहरी निवासी दीनानगर ने बताया कि उनका बेटा अपने 9-10 दोस्तों के साथ अड्डा बरियार स्थित ढाबे में खाना खाने के लिए कार में गए थे। वहां पर सभी ने खाना खाया। इसके बाद उनका बेटा अपने दोस्तों से कार की चाबी लेकर बिना बताए गाड़ी से चला गया। जैसे ही वह बरियार बाईपास के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन के साथ टकरा गया। इससे वह घायल हो गया। किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।