फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल केस में जमानती बाहर आई महिला ने देवर के खेत से चुराई धान की फसल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला पर धान चोरी करने का केस दर्ज
सास के कत्ल में उम्रकैद काट रही महिला जमानत पर आई थी बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना सदर की पुलिस ने सास के कत्ल केस में जमानत पर आई महिला पर देवर के खेत से धान चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। गांव टोला निवासी महिला के देवर चरणजीत सिंह ने थाना सदर में दर्ज शिकायत में बताया कि वह और उसका एक अन्य भाई दोनों इटली में नौकरी करते हैं। दूसरे बड़े भाई और भाभी कुलदीप कौर ने 2015 में उसकी माता गुरमीत कौर का कत्ल किया था और उसी केस में दोनों उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। चरणजीत ने बताया कि भाई इंद्रजीत सिंह जेल में है, जबकि उसकी पत्नी जमानत पर बाहर आई है। उनके परिवार की 6 किल्ला 4 कनाल जमीन है, जो उसकी माता ने जीवित रहते तीनों भाइयों में बांट दी थी। 10 अक्टूबर को वह इटली से गांव पहुंचा और शाम को खेत में गया तो देखा कि उसकी भाभी कुलदीप कौर अपने पिता, भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़े थे। इन्होंने उसके हिस्से की 4 कनाल जमीन से फसल चोरी कर ली और बोरियों में जाने लगे। जब इसका विरोध किया तो इन्होंने जान से मारने की धमकियां दीं और सारी फसल ले गए। थाना सदर एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि शिकायत पर गांव टोला निवासी कुलदीप कौर, बलबीर सिंह, गुरदेव सिंह निवासी धारीवाल सहित एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें