अवैध माइनिंग के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
पठानकोट। थाना नंगलभूर पुलिस ने अड्डा मीरथल में नाका लगाकर दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में अवैध रूप से क्रशर का कच्चा माल ले जाते दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हिमाचल प्रदेश के काठगढ़ निवासी संजीव कुमार व उसके भाई सुशील कुमार के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मीरथल में नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में कच्चा माल लेकर आ रहे दो लोगों को रोका और कागजात मांगे।दोनों कागजात नहीं दिखा सके। माइनिंग इंस्पेक्टर आकाश बंसल को मौके पर बुलाया गया और शिकायत पर दोनों के खिलाफ अवैध माइनिंग का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।