फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब सहित दो महिलाएं गिरफ्तार, रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब सहित दो महिलाएं गिरफ्तार, रिहा
विज्ञापन

गुरदासपुर। जिला पुलिस ने दो महिलाओं को 14 हजार एमएल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन सदर गुरदासपुर के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए गश्त पर थे कि आरोपी महिला कल्पना निवासी गांव शेखूपुर की सूचना मिली कि वह घर पर अवैध शराब बेचने का कारोबार करती है जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला के घर छापामारी करके 6750 एमएल अवैध शराब सहित आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह धारीवाल पुलिस में तैनात एएसआई गुरमुख सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ महिला सत्या निवासी सोहल के घर छापामारी करके वहां से 7500 एमएल अवैध शराब सहित महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके महिलाओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें