अवैध शराब सहित दो महिलाएं गिरफ्तार
गुरदासपुर। थाना दोरांगला की पुलिस ने दो महिलाओं को भारी मात्रा में शराब सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिलाएं जमानत पर रिहा कर दी गई। एएसाई गुरनाम सिंह के मुताबिक वह पुलिस पार्टी सहित क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। अड्डा गाहलड़ी से चंचला उर्फ सीके पत्नी स्व. विजय कुमार निवासी गाहलड़ी को 6750 एमएल शराब सहित गिरफ्तार किया गया। इसी तरह एएसआई लेखराज ने टोटा मोड़ से कमलेश कुमारी पत्नी स्व, राज कुमार निवासी बाऊपुर जट्टा को 7500 एमएल अवैध शराब सहित काबू किया। दोनों आरोपी महिलाओं पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें थाने से जमानत दे दी।