फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी कर रहे युवक को मौके पर ही पकड़ किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में चोरी करते रंगेहाथ दबोचा
विज्ञापन

पठानकोट। शहर के पटेल चौक स्थित किराने की दुकान पर दिनदहाड़े चोरी कर रहे युवक को आसपास के दुकानदारों ने पकड़ लिया। दुकानदारों ने आरोपी को थाने पहुंचा दिया। घटना बुधवार दोपहर की है। दुकानदार जतिंद्र ने बताया कि वह खाना खाने के लिए घर गया था। आसपास के दुकानदारों को वह दुकान पर नजर रखने के लिए कह गया था। दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने युवक को दुकान के गल्ले में हाथ डालते देखा तो पकड़ लिया। आरोपी युवक ने गल्ले से 3500 रुपये निकाल लिऐ थे। इसके बाद आरोपी को थाना डिवीजन नंबर 2 ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि कुछ लोग उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर गए हैं और शिकायत भी देकर गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें